अपराध
06 Jun, 2026

छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

मोहला-मानपुर जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय हाईवे पर चेकिंग के दौरान मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र ले जाई जा रही 50 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मानपुर, 06 जून ।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख 28 हजार रुपये की शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। यह शराब मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ लिया।

यह कार्रवाई मानपुर थाना क्षेत्र में उस समय की गई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और स्टेट हाईवे 930 पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान जब ट्रक को रोका गया तो चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक ने अपनी पहचान नागपुर निवासी बलराम सिंह डांगी के रूप में बताई और स्वीकार किया कि ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह शराब की बड़ी खेप मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से लोड कर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी, जहां शराब दुकानें नहीं होने के कारण अवैध रूप से बिक्री की योजना थी।

जब्त शराब में रॉयल स्टेज, बियर और गोवा व्हिस्की की बड़ी मात्रा शामिल है, जबकि ट्रक की कीमत भी करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल जब्ती लगभग 75 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। चालक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़