अपराध
06 Jun, 2026

एनएच-27 पर 249 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 249 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया और वाहन को जब्त कर लिया है।

सुपौल, 06 जून ।

भीमपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भीमपुर वार्ड संख्या 14 के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति सुजुकी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 249 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद समरुल, निवासी फंसीदाबाद थाना क्षेत्र, तथा राजा मंडल, निवासी बागडोगरा थाना क्षेत्र, जिला दार्जिलिंग के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। भीमपुर थाना प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही पुलिस इस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच में जुट गई है। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़