राजनीति
06 Jun, 2026

फिरोजपुर सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए राहत राशि का ऐलान

पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

नई दिल्ली, 06 जून ।

पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि फिरोजपुर जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। वहीं घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर जंगावाला मोड़ के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग अपने एक परिजन की अस्थियों के विसर्जन के लिए जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़