मध्य प्रदेश
09 Jun, 2026

इंदौर में शुरू हुआ ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की शुरुआत हुई है जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा और कृषि नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

इंदौर, 09 जून।

मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का आगाज हो चुका है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में ब्राजील, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया सहित कुल 21 देशों के प्रतिनिधि, कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान आज कई सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु के अनुकूल खेती, व्यापार और छोटे किसानों को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।

आगामी 12 जून को कृषि मंत्रियों के बीच एक विशेष संवाद आयोजित होगा। इसमें छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके बाद 13 जून को ब्रिक्स देशों की औपचारिक मंत्री स्तरीय बैठक होगी।

विदेशी प्रतिनिधि इंदौर की समृद्ध संस्कृति और विरासत से भी रूबरू होंगे। मेहमानों के लिए राजवाड़ा, छप्पन दुकान, सराफा और मांडू जैसे ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़