नोएडा, 10 जून।
नोएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र में लूट की एक वारदात सामने आई है। हरौला गांव निवासी विपिन चंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीती रात सेक्टर 2 स्थित पुलिस पिंक बूथ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका महंगा मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से वहां से फरार हो गए। विपिन ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस टीम की मदद से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन बदमाशों को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटा गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।









