धर्म / अध्यात्म
10 Jun, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का 12 साल का सफल सफर, भाजपा नेताओं ने दिल्ली में की विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की है।

नई दिल्ली, 10 जून।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली में धार्मिक आयोजनों का तांता लगा दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ विशेष पूजा की।

झंडेवालान देवी मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ दर्शन किए। वहीं, मंदिर मार्ग के भगवान वाल्मीकि मंदिर में स्वाति मालीवाल और अरुण सिंह ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया। अन्य मंदिरों में धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह, शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मौके पर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने आतंकवाद पर कड़े प्रहार, धारा 370 का खात्मा, जम्मू-कश्मीर में विकास, बेहतरीन हाईवे नेटवर्क, डिजिटल क्रांति और टीकाकरण अभियानों को ऐतिहासिक करार दिया।

आज शाम दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मोदी अब भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कुल 4,399 दिनों तक पद संभालकर पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़