अपराध
10 Jun, 2026

सीवान: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

सीवान जिले के गुठनी थाना अंतर्गत डरैला गांव में एक ईंट-भट्ठे के परिसर से महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

सीवान, 10 जून।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने भट्ठे के एक गड्ढे में ईंटों के नीचे दबी हुई लाश देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गड्ढे से शव को बाहर निकाला। घटनास्थल से पुलिस ने एक मंगलसूत्र, चप्पल और एक झोला बरामद किया है, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी अज्ञात स्थान पर महिला की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां गड्ढे में दबाया गया होगा। पुलिस फिलहाल इस सनसनीखेज मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके और इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश किया जा सके।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़