अपराध
10 Jun, 2026

बागपत डबल मर्डर: मुख्य आरोपी गैंगस्टर वरुण की मौत, एक गिरफ्तार

बागपत के बड़ौत में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मौत हो गई है और पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बागपत, 10 जून।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को हुई दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई खूनी झड़प और फायरिंग के मुख्य आरोपित गैंगस्टर वरुण की मौत हो गई है। घटना के समय भीड़ के जवाबी हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित बड़ौत में पुरानी रंजिश के चलते राजेश कुमार के परिजनों पर हमला किया गया था। इस फायरिंग में टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास अग्रवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हमले में शामिल हमलावर आधुनिक हथियारों से लैस होकर आए थे।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वारदात के खुलासे और बाकी नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी ने 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार हमलावरों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़