मध्य प्रदेश
10 Jun, 2026

होड़ा माता पहाड़ी के पास दो बाइकों की टक्कर, मासूम समेत तीन गंभीर

राजगढ़ के भोजपुर क्षेत्र में होड़ा माता पहाड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ढाई वर्षीय मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजगढ़, 10 जून।

भोजपुर थाना क्षेत्र में स्थित होड़ा माता पहाड़ी के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई सड़क दुर्घटना में ढाई वर्षीय मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसुपुरा गांव निवासी बिरम तंवर अपने साथियों राधेश्याम और भगवानसिंह तंवर के साथ बाइक से होड़ा माता मंदिर से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से दंड निवासी पवन भील अपनी पत्नी सोना और ढाई वर्षीय पुत्र आयुष के साथ मंदिर की ओर जा रहा था, जहां परिवार की ओर से भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

होड़ा माता टेकरी के निकट पहुंचते ही दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर का असर इतना अधिक था कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और उन पर सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में ढाई वर्षीय आयुष को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल लेकर रवाना हो गए।

हादसे में पवन भील के पैरों में गंभीर चोटें आईं। वहीं बिरम तंवर का पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों घायलों को पहले खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़