गुवाहाटी, 10 जून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पहुंच कर मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की राजनीति और शासन प्रणाली को नई दिशा दी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने डिजिटल तकनीक, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने इस उपलब्धि पर मोदी को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
मंदिर में प्रार्थना करने के बाद मंत्री ने कहा कि उन्होंने मां कामाख्या से यह विनती की है कि प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा के लिए अटूट ऊर्जा मिले। वे आने वाले समय में भी उतने ही साहस और संकल्प के साथ देश को विकसित भारत की राह पर आगे ले जाएं।
पाॅल ने आगे कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी का मार्गदर्शन देश को आने वाले वर्षों में और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और मां कामाख्या का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहेगा।











