उत्तर प्रदेश
13 Jun, 2026

यूपी में सड़क हादसे का शिकार हुए पलामू के चार श्रद्धालु, ट्रक की टक्कर में गई जान

किछौछा शरीफ से लौट रहे पलामू के श्रद्धालुओं की कार को आजमगढ़ में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पलामू, 13 जून।

उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू के श्रद्धालुओं की कार एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में डालटनगंज निवासी हाफिज़ रज्जाक, कैश अंसारी, शोहराब राईन और कार का चालक शामिल हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही डालटनगंज में मातम पसर गया है।

वहीं, इस दुर्घटना में घायल हुए चूड़ी व्यवसायी अजमल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

शनिवार की सुबह जैसे ही यह दुखद खबर डालटनगंज पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घरों की ओर रुख कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़