अपराध
13 Jun, 2026

छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, हथियारों और विस्फोटकों के 8 डंप बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और गरियाबंद के जंगलों में सुरक्षाबलों ने सघन अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

रायपुर, 13 जून।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर के घने जंगलों में सीआरपीएफ की टीम ने नक्सली मंसूबों को नाकाम करते हुए विस्फोटक और हथियारों के 8 गुप्त डंप बरामद किए हैं।

इस ऑपरेशन को द्वितीय कमान अधिकारी कुमार नीरज के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इसमें बी/199 कंपनी, यंग प्लाटून और एफ/199 कंपनी के जवानों ने संयुक्त रूप से पीडिया और कुप्पागुडा के दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

जवानों को इन डंपों से बैरेल ग्रेनेड लांचर, .303 राइफल, एयर गन राउंड, 21 आईईडी, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित 58 तरह की सामग्री मिली है। नक्सलियों ने इन्हें सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए छिपाकर रखा था।

वहीं गरियाबंद के दंडईपानी और गोबरा के जंगलों में भी जवानों ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कार्रवाई की। यहाँ 4 किलो का प्रेशर आईईडी, कुकर बम और चाइना बम समेत भारी मात्रा में बारूद जब्त कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सीआरपीएफ की 199 वाहिनी ने कहा है कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे खुफिया अभियान जारी रहेंगे। बरामद सामान में विस्फोटक के अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुएं और दवाइयां भी शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़