राजनीति
13 Jun, 2026

पेपर लीक और बेरोजगारी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर देशभर में छात्र सम्मेलनों के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करेंगे।

नई दिल्ली, 13 जून।

कांग्रेस अब केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। पार्टी ने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

इस बड़े अभियान की कमान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभालेंगे। वे 17 जून से देश भर में छात्र सम्मेलनों की एक खास श्रृंखला की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इन सम्मेलनों में प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी, शिक्षक, युवा संगठन और अन्य प्रभावित छात्र सीधे राहुल गांधी से जुड़ेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए है।

अभियान के पहले चरण में 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़