सेप्पा, 13 जून।
अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा में एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में असम के लखीमपुर जिले के रहने वाले पांच युवकों की जान चली गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी युवक एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे। अचानक पहाड़ी रास्ते पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा समाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अमदाज अली, बुलबुल अली, नूर हुसैन, सैदुल इस्लाम और अबुल हुसैन के तौर पर की गई है। ये सभी नावबोइचा के निवासी थे, जो आजीविका के लिए वहां रह रहे थे।
इस आकस्मिक निधन से मृतकों के परिजनों और उनके गृह क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय समुदाय गहरे सदमे में है। घटना के संबंध में और जानकारी आने की प्रतीक्षा है।












