हॉकी
15 Jun, 2026

एफआईएच नेशंस कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को 3-2 से हराकर किया विजयी आगाज

एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद अमेरिका को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।

ऑकलैंड, 15 जून।

एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जज्बा दिखाते हुए अमेरिका को 3-2 से पराजित किया। ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए इस पूल-ए मैच में भारत ने शुरुआती दो गोल से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

मैच की शुरुआत अमेरिका के पक्ष में रही, जहाँ एशले सेसा ने चौथे मिनट और मैडलिन जिमर ने सातवें मिनट में गोल कर अमेरिका को 2-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी लय वापस पाई। 17वें और 24वें मिनट में ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।

भारतीय टीम का आक्रामक रुख जारी रहा और 28वें मिनट में नवनीत कौर ने शानदार पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्जन के जरिए टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों की रक्षापंक्ति ने मजबूती दिखाई, जिसके चलते कोई और गोल नहीं हो सका। शानदार प्रदर्शन के लिए दीपिका को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में तीन अंक हासिल कर लिए हैं और अब टीम अपना अगला मुकाबला 16 जून को जापान के खिलाफ खेलेगी।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़