कोलकाता, 18 जून।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने नवान्न में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें राज्य में पेयजल आपूर्ति और जल संबंधी अवसंरचना के विविध महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने, जल आपूर्ति प्रणालियों के आधुनिकीकरण और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा केंद्रित रही।
साथ ही केंद्र और राज्य के बीच जल संसाधन एवं पेयजल परियोजनाओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और आम जनता तक स्वच्छ जल समय पर पहुंच सके।
यह बैठक राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
















