अपराध
18 Jun, 2026

जयपुर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का शिकंजा, दो कैफे पर छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर पूर्व पुलिस ने अवैध हुक्का बारों पर कार्रवाई करते हुए दो कैफे पर छापेमारी कर मैनेजरों को गिरफ्तार किया और मौके से हुक्का व उपकरण जब्त किए।

जयपुर, 18 जून।

जयपुर पूर्व जिला पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर सर्किल और बजाज नगर थाना क्षेत्रों में स्थित दो कैफे पर छापेमारी कर दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर सख्त संदेश गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से हुक्के, चिलम, तंबाकूयुक्त फ्लेवर और अन्य उपकरण जब्त किए, जबकि हुक्का पी रहे युवक-युवतियों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत चालान भी काटे गए।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) रंजिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीमों ने यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा के सुपरविजन में की।

जवाहर सर्किल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जेएलएन मार्ग स्थित यूडीबी बिल्डिंग में संचालित 3डी रेस्टोरेंट एंड बार में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने जांच की, जिसमें तंबाकूयुक्त फ्लेवर के साथ हुक्का परोसने की पुष्टि हुई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 हुक्के, 7 पाइप, 7 चिलम और ‘एक्सट्रीम गोल्ड लाइन आइस मैंगो’ फ्लेवर के तीन डिब्बे जब्त किए तथा मैनेजर जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही छह युवकों पर कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया।

दूसरी कार्रवाई बजाज नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा स्थित मर्करी कैफे एंड रूफटॉप लाउंज में की गई, जहां पुलिस ने अचानक छापेमारी कर मैनेजर को गिरफ्तार किया।

इस दौरान 3 हुक्के, फ्लेवर युक्त चिलम, 6 पाइप, चिमटा और कोयला जाली बरामद की गई। आरोपी विनय अधिकारी को गिरफ्तार कर कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध कैफे, हुक्का बार और नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में भी कई स्थानों पर इसी तरह की कार्रवाई की गई है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़