अपराध
18 Jun, 2026

हमीरपुर में पिता की हत्या के मामले में पुत्र गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज

हमीरपुर में मामूली विवाद में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हमीरपुर, 18 जून।

जिले के राठ कस्बे के अतरौलिया मोहल्ले में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय शिवराम चौधरी पर उनके पुत्र नरेश ने मामूली विवाद के दौरान लकड़ी के पटिया से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव पैतृक गांव टोला खंगारन ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद मृतक की दूसरी पत्नी सुदामा ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पुत्र नरेश पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़