प्रशासनिक खबरें
18 Jun, 2026

किलिमंजारो फतह कर लौटीं निरीक्षक दीपिका गौतम, डीजीपी ने दी बधाई

मध्य प्रदेश पुलिस की निरीक्षक दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो फतह कर तिरंगा फहराया, जिसके बाद डीजीपी ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और इसे महिला शक्ति का प्रतीक बताया।

भोपाल, 18 जून।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से निरीक्षक दीपिका गौतम ने माउंट किलिमंजारो फतह के बाद सौजन्य भेंट की। इस दौरान डीजीपी ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डीजीपी ने कहा कि यह उपलब्धि मध्य प्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों की साहसिक क्षमता, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक दीपिका गौतम ने अपने साहस से प्रदेश की महिलाओं, युवाओं और पुलिस बल के सभी सदस्यों को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी जयदीप प्रसाद और पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी हरिनारायणचारी मिश्र भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) में पदस्थ निरीक्षक दीपिका गौतम ने 29 मई 2026 को अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो के गिलमन्स पॉइंट (5685 मीटर) पर पहुंचकर तिरंगा और मध्य प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया था। इस अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान में वे भारत की एकमात्र प्रतिभागी थीं।

इस उपलब्धि के साथ वह मध्य प्रदेश पुलिस की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं जिन्होंने तंजानिया स्थित इस विश्व प्रसिद्ध पर्वत शिखर को सफलतापूर्वक फतह कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

यह पांच दिवसीय अभियान अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें तीन बेस कैंप पार करने के बाद अंतिम चढ़ाई रात में शुरू हुई। इस दौरान तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और बदलते मौसम ने परिस्थितियों को और कठिन बना दिया।

इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरीक्षक दीपिका गौतम ने धैर्य, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़