अपराध
18 Jun, 2026

चित्तौड़गढ़ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12.450 किलो डोडा चूरा और अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 12.450 किलो डोडा चूरा और 241 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

चित्तौड़गढ़, 18 जून।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नरपतखेड़ी पुलिया के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिससे इलाके में अवैध नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 12.450 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और 241 ग्राम अफीम बरामद की है। सूचना के आधार पर टीम तुरंत भीलवाड़ा जाने वाली सर्विस रोड पर पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्ति यात्री प्रतीक्षालय के पास बैग लेकर खड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार टीम को देखते ही आरोपी घबरा गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही डिटेन कर स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोकुल राम जाट निवासी स्वरूपदेसर, देसनोक (बीकानेर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसकी आगे सप्लाई कहां की जानी थी।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़