टॉप न्यूज़
23 Jun, 2026

भारत के लिए बड़ी राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंचे खाद के चार जहाज

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चार मालवाहक जहाज भारत पहुंच रहे हैं, जिससे देश में खाद का भंडार बढ़कर 196.08 लाख टन हो गया है और किसानों के लिए आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

नई दिल्ली, 23 जून।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले चार मालवाहक जहाज, जिनमें भारी मात्रा में यूरिया, डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) और सल्फर लदा हुआ है, सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं और अब भारत के विभिन्न बंदरगाहों की ओर अग्रसर हैं। इन जहाजों के कृष्णापटनम, काकीनाडा, पारादीप और मुंद्रा बंदरगाहों पर पहुंचते ही किसानों के लिए खाद की उपलब्धता और भी सुनिश्चित हो जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उर्वरकों का भंडार पिछले वर्ष की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में है। 22 जून तक भारत में कुल 196.08 लाख टन खाद का स्टॉक मौजूद है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 168.67 लाख टन था। भंडार में 81.44 लाख टन यूरिया, 20.92 लाख टन डीएपी, 55.91 लाख टन एनपीके, 12.68 लाख टन एमओपी और 25.13 लाख टन एसएसपी शामिल है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार खाद की मांग में भी भारी उछाल आया है। 1 मार्च से 21 जून के बीच कुल 153.4 लाख टन खाद की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के 140.2 लाख टन की तुलना में 13.2 लाख टन अधिक है। सरकार ने संकट के समय किसानों को प्रभावित न होने देने के लिए स्वदेशी उत्पादन को 133.12 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया है, साथ ही 43.69 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का आयात भी किया गया है।

भारत ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित रखने के लिए ओमान, मलेशिया, रूस, अमेरिका और सऊदी अरब सहित दुनिया के कई प्रमुख देशों के साथ समन्वय स्थापित किया है। लाल सागर के रास्ते डीएपी और एनपीके की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखना सरकार की इस रणनीति का अहम हिस्सा रहा है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़