टॉप न्यूज़
23 Jun, 2026

गूगल प्ले स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम, सरकार का अस्थायी प्रतिबंध हुआ खत्म

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया टेलीग्राम का अस्थायी प्रतिबंध समाप्त होने के बाद गूगल ने इसे फिर से अपने प्ले स्टोर पर बहाल कर दिया है।

नई दिल्ली, 23 जून।

बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मंगलवार की सुबह मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को अपने प्ले स्टोर पर एक बार फिर बहाल कर दिया है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध की अवधि 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद उठाया गया है। प्ले स्टोर पर अधिकारिक वापसी से पहले ही कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए यह ऐप चालू हो गया था। हालांकि, सुबह 10 बजे तक एप्पल के 'ऐप स्टोर' पर इसके डाउनलोड के लिए उपलब्ध न होने की स्थिति बनी हुई थी, और एप्पल की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

केंद्र सरकार ने नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की किसी भी संभावना को रोकने के उद्देश्य से गूगल और एप्पल को अपने प्लेटफॉर्म से टेलीग्राम को हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा देशभर के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई मूल परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद 21 जून को पुन: परीक्षा आयोजित की गई। राहत की बात यह है कि इस पुनर्परीक्षा के दौरान अब तक किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़