अपराध
25 Jun, 2026

पांवटा साहिब में व्यापारी पर जानलेवा हमला, युवक-युवती पर केस

पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में व्यापारी पर कथित जानलेवा हमले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन, 25 जून।

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में एक व्यापारी पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शुरू हुआ। पीड़ित व्यवसायी और पूर्व मनोनीत पार्षद राजू शाह कुछ संदिग्ध नाम सामने आने पर मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के उद्देश्य से बद्रीपुर स्थित आरोपितों के किराये के मकान पर पहुंचे थे।

सामने आए वीडियो में बातचीत के दौरान अचानक युवक और युवती द्वारा व्यापारी पर हमला किए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि दोनों ने उन्हें गली में घसीटते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

सूचना मिलने पर पांवटा साहिब थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सामान भी बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने आरोपित किरायेदारों की कथित संदिग्ध गतिविधियों और देर रात तक होने वाले हंगामे को लेकर भी नाराजगी जताई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है और जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़