अपराध
25 Jun, 2026

सास से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, युवक गिरफ्तार

बेटी की शादी से पहले सास के साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने जांच के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कानपुर, 25 जून।

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बेटी की शादी से पहले उसकी मां के साथ दुष्कर्म करने और बाद में ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के चौना लाडपुर गांव निवासी शरद कुमार का विवाह इसी वर्ष 24 अप्रैल को हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी से करीब एक सप्ताह पहले उसके दामाद के बड़े भाई जीतपाल ने खरीदारी का बहाना बनाकर उसे कल्याणपुर स्थित अपने कमरे पर बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला था। बेहोश होने के बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर विरोध करने पर आरोपित ने फोटो और वीडियो वायरल करने के साथ बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी दी। इसके बाद वह आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसका शोषण भी किया। बेटी की शादी होने के बाद भी आरोपित की हरकतें नहीं रुकीं, जिससे परेशान होकर महिला ने परिजनों को पूरी जानकारी दी।

महिला की शिकायत पर छह मई को कल्याणपुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का परीक्षण किया गया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जीतपाल की तलाश शुरू की और सूचना मिलने पर उसे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह शहर छोड़कर जाने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़