अपराध
25 Jun, 2026

रास्ते के विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग, युवक घायल

मऊ के हलधरपुर क्षेत्र में रास्ते और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

मऊ, 25 जून।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग होने का आरोप है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र निवासी तेज प्रताप सिंह अपने खेत तक ट्रैक्टर के आवागमन के लिए रास्ता तैयार करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के प्रवीण सिंह वहां पहुंचे और रास्ता बनाए जाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रवीण सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी, जिससे गोली तेज प्रताप सिंह के पेट में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के पेट में दो गोलियां लगी हैं और उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने यह भी आया है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बताया गया कि आरोपित प्रवीण सिंह के पिता की पूर्व में हत्या हुई थी, जिसमें घायल पक्ष के लोगों के नाम सामने आए थे। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़