Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वेब सीरीज
01 Jul, 2026

नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी विक्रांत मैसी की मुसाफिर कैफे, 24 जुलाई को होगी रिलीज

विक्रांत मैसी की नई वेब सीरीज मुसाफिर कैफे का टीजर जारी हो गया है और यह रोमांटिक ड्रामा 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है।

मुंबई, 01 जुलाई।

विक्रांत मैसी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज मुसाफिर कैफे का टीजर जारी हो चुका है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह सीरीज आगामी 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी।

यह रोमांटिक ड्रामा मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है। कहानी तीन अनजान लोगों के भावनात्मक सफर को दर्शाती है। सीरीज में विक्रांत मैसी के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा आदिल हुसैन और राजीव सिद्धार्थ भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

सीरीज का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। इसकी कहानी भोपाल और मसूरी की मनमोहक लोकेशन पर फिल्माई गई है। चंदर मोहन शर्मा, सुधा और प्रीति नामक तीन अजनबियों की मुलाकातें उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव लाती हैं।

यह प्रोजेक्ट विक्रांत मैसी के करियर में एक मील का पत्थर है। इस सीरीज के जरिए वे बतौर सह-निर्माता अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस वेब सीरीज का निर्माण टेरिबली टाइनी टेल्स और होममेड स्टोरीज द्वारा किया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़