संभल, 1 जुलाई।
संभल के नगला गांव में सरकारी बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष त्यागी की शिकायत के बाद, राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 68/3 की 0.117 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश की। जांच में यह पुष्टि हुई कि सरकारी जमीन के लगभग दो बीघा हिस्से पर महबूल्ला शाह की मजार का निर्माण किया गया है, साथ ही सरकारी कोष से एक शौचालय का निर्माण भी वहीं किया गया है।

तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार, नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में गठित टीम ने शाम तक चली कार्रवाई में साक्ष्यों को एकत्रित किया। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी है। पैमाइश के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्राथमिक जांच में इसे अवैध कब्जा माना जा रहा है, और अब तहसील प्रशासन इस रिपोर्ट के आधार पर मजार को हटाने और आगे की कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी में है।

















