मौसम
02 Jul, 2026

एमपी में मानसून हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और जुलाई माह में अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

भोपाल, 02 जुलाई।

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को सागर और भोपाल संभाग में सक्रिय होने के बाद, गुरुवार को यह प्रदेश के शेष हिस्सों यानी उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

विभाग ने हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन इलाकों में 8 इंच तक पानी गिरने की आशंका है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

बुधवार को इंदौर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दुकानों में पानी घुसने और सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 जुलाई तक प्रदेश में यह सिलसिला बना रहेगा। 3 जुलाई को धार-बड़वानी और 4 जुलाई को खरगोन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश अभी भी सूखे की मार झेल रहा है। जून से 1 जुलाई तक 100.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 139.7 मिमी से करीब 28 प्रतिशत कम है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों को जुलाई से अच्छी बारिश की उम्मीद है। आमतौर पर मानसून का करीब 40 प्रतिशत कोटा जुलाई में ही पूरा होता है, जिससे कमी के जल्द दूर होने की प्रबल संभावना है।

|
आज का राशिफल

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़