अपराध
02 Jul, 2026

बलौदाबाजार में कैप्सूल वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कैप्सूल वाहन और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है और पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

बलौदाबाजार, 02 जुलाई।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा पेश आया। घोटिया गांव के करीब एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34) और गोपी किशन आडिल (25) के तौर पर की गई है। ये दोनों सिटी कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे और पलारी के संडी में शराब दुकान में काम करते थे। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आज गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पलारी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ आगामी वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़