मध्य-पूर्व
02 Jul, 2026

दुबई में भारतीय की खुली किस्मत, लॉटरी में जीता 68 करोड़ का जैकपॉट

दुबई में आयोजित यूएई लॉटरी के नवीनतम ड्रॉ में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने 30 मिलियन दिरहम का जैकपॉट जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है।

दुबई, 02 जुलाई।

दुबई में आयोजित यूएई लॉटरी के नवीनतम लकी डे ड्रा में एक व्यक्ति की किस्मत चमक गई है। ड्रा नंबर 260701 में एक विजेता ने 30 मिलियन दिरहम का भारी-भरकम जैकपॉट अपने नाम किया है, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 68 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आयोजकों ने निजता का हवाला देते हुए विजेता की पहचान पूरी तरह सार्वजनिक नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट पर विजेता का नाम सुनीलकु.एस. दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि यह नाम सुनील कुमार का संक्षिप्त रूप हो सकता है, जो प्रवासी भारतीयों के बीच काफी प्रचलित है। इसी ड्रा में लकी चांस कैटेगरी के तहत तीन अन्य लोगों ने भी 50,000 दिरहम यानी करीब 11 लाख रुपये की इनामी राशि जीती है।

सोशल मीडिया पर इस जीत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि विजेता भारतीय मूल का ही है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी एक भारतीय आईटी प्रोफेशनल ने इसी लॉटरी में बड़ी जीत हासिल की थी। फिलहाल विजेता के बारे में अधिक विवरण साझा नहीं किए गए हैं।

|
आज का राशिफल

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़