Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
06 Jul, 2026

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन, 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

महाराष्ट्र के ठाकुरवाड़ी स्टेशन के पास भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेल पटरियां क्षतिग्रस्त होने से 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मुंबई, 06 जुलाई।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुणे-मुंबई मार्ग पर ठाकुरवाड़ी स्टेशन के निकट सोमवार तड़के भूस्खलन होने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

मध्य रेलवे के अनुसार लोनावाला क्षेत्र में रात के दौरान 400 मिलीमीटर और सुबह के समय मात्र तीन घंटे में 145 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। इस कुदरती मार के कारण पटरी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मुंबई-पुणे और मुंबई-नासिक रेल मार्ग बाधित हैं।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें सीएसएमटी-पुणे, पुणे-सोलापुर, सोलापुर-पुणे, पुणे-सीएसएमटी, सीएसएमटी-पुणे, पुणे-सीएसएमटी, सीएसएमटी-पुणे, पुणे-सीएसएमटी, पुणे-सीएसएमटी, सीएसएमटी-पुणे, पुणे-सीएसएमटी, सीएसएमटी-पुणे, पुणे-सीएसएमटी और सीएसएमटी-धुले जैसी प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं।

रेलवे की मरम्मत टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए स्टेशन नोटिस बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार रेलवे सेवा संबंधी बदलावों की जानकारी दी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपना शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़