अपराध
09 Jul, 2026

यूपीआई से गलती से कटे 25 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए

मीरजापुर में साइबर सेल की सक्रियता से यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में गई 25 हजार की राशि वापस मिल गई।

मीरजापुर, 09 जुलाई।

यूपीआई के जरिए हुए एक भूलवश लेनदेन ने एक व्यक्ति की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन मीरजापुर की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुलझा लिया। देवरी दक्षिण के रहने वाले अरुण कुमार चौरसिया के खाते से 25 हजार रुपये अनजाने में किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में चले गए थे।

पीड़ित ने बीते नवंबर महीने में ड्रमण्डगंज थाने की साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने फौरन जांच प्रक्रिया शुरू की। तकनीकी बारीकियों को समझते हुए पुलिस ने संबंधित राशि को सबसे पहले होल्ड पर डलवाया।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तकनीकी विशेषज्ञों ने एमआरएम पोर्टल की मदद ली। इस कवायद के चलते अंततः ऑनलाइन ट्रांसफर हुई पूरी धनराशि वापस पीड़ित के बैंक खाते में सुरक्षित पहुंच गई।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर अरुण कुमार चौरसिया ने पुलिस की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर आम जनता को यूपीआई लेनदेन में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़