नई दिल्ली, 10 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को निस्वार्थ सेवा और समर्पण का पावन संदेश दिया है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए लोक कल्याण को सर्वोपरि बताया।
प्रधानमंत्री ने एक सुभाषितम् का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि वही कार्य श्रेष्ठ हैं जो सभी प्राणियों के हित में हों और जिनसे अंतरात्मा को शांति मिले। उन्होंने इसे ही ईश्वर के प्रति सच्चा समर्पण और सफलता का मूल मंत्र बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि निस्वार्थ कर्म मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार इसी सेवा-भाव के साथ आगे बढ़ रही है और देश के हर नागरिक का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।








.jpg)
