मध्य प्रदेश
10 Jul, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के सामने आए ग्रामीण, सुरक्षा में बड़ी चूक

मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन ग्रामीणों के आ जाने से सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया है।

रतलाम, 09 जुलाई।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के रतलाम दौरे के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निरीक्षण के लिए निकले मंत्री के काफिले के सामने अचानक तीन ग्रामीण आ गए।

यह घटना शिवगढ़ ब्रिज के पास हुई। निरीक्षण के बाद जब मंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था, तब तीन ग्रामीण सड़क के बीचों-बीच आ खड़े हुए। उस समय वाहनों की गति करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये युवक गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहे थे। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाई और वाहन बगल से निकल गए।

पुलिस जांच में पता चला कि ये युवक निमकोपाड़ा पलसोड़ी गांव के रहने वाले शांतिलाल, नंदलाल भाभर और दिनेश भाभर हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों को सड़क के दूसरी तरफ स्थित स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें नितिन गडकरी के आने या काफिले के गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। वे महज सड़क पार करने के लिए हाथ का इशारा कर रहे थे।

रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि उस तरफ स्कूल है और बच्चे अक्सर वहां से गुजरते हैं।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़