उत्तर प्रदेश
10 Jul, 2026

गोरखपुर: युवा चेतना समिति ने उद्योगपति स्व. ओमप्रकाश जालान को दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके योगदान

युवा चेतना समिति, गोरखपुर ने प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय ओमप्रकाश जालान के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की और उनके औद्योगिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

गोरखपुर, 10 जुलाई।

गोरखपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'युवा चेतना समिति' ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश जालान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्व. जालान के औद्योगिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समिति के वरिष्ठ संरक्षक प्रो. शिव शरण दास और अध्यक्ष मांधाता सिंह ने स्व. जालान के साथ जुड़े गौरवपूर्ण पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 में आयोजित एक विशेष समारोह में समिति ने स्व. जालान को उनके औद्योगिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘श्रमवीर सम्मान’ से अलंकृत किया था। वक्ताओं ने कहा कि स्व. जालान न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि उन्होंने युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सभा में उनके निडर व्यक्तित्व और श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता को याद किया गया। सदस्यों ने कहा कि उनका जाना गोरखपुर के औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. विमल कुमार मोदी, रामपाल सिंह, डॉ. ए.पी. गुप्ता, डॉ. पी.पी. गुप्ता, डॉ. धर्मव्रत तिवारी, प्रो. अनुभूति दुबे, अखिलेश ओझा, डॉ. आलोक कुमार सिंह, विनोद प्रकाश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, राजेश पांडेय, राहुल दुबे, सुधांशु चंद्र वर्मा, महेश गर्ग और विजय आनंद कक्कू सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़