पश्चिम बंगाल
10 Jul, 2026

बारुईपुर हत्याकांड: नाबालिग की मौत के बाद भड़की हिंसा में 35 गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी

बारुईपुर नाबालिग हत्या और उसके बाद हुई मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 35 पहुंच गया है।

बारुईपुर, 10 जुलाई।

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर स्थित सूर्यपुर में नाबालिग लड़की की हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा व मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है और गिरफ्तारियों का सिलसिला अभी और आगे बढ़ सकता है।

यह पूरी घटना एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव तालाब में मिलने के बाद शुरू हुई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। इसी तनावपूर्ण स्थिति के बीच भीड़ ने एक युवक पर संदेह जताते हुए उसे उसके घर से बाहर निकाला और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक के परिजनों का आरोप है कि वह निर्दोष था और घटना के समय अपने घर में सो रहा था।

इस मामले में पुलिस ने मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई थी जब प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम की और स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

वहीं, नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के एक आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। पुलिस का दावा है कि प्रभास ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ की विधिवत न्यायिक जांच कराई जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह मामला सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी गहन जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़