अपराध
10 Jul, 2026

दमोह: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक समेत 7 लोग हिरासत में

मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर संचालक सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है।

दमोह, 09 जुलाई।

जिले के तीन गुल्ली क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने देर शाम बड़ी दबिश दी है। अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कार्रवाई में संचालक समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है।

सीएसपी एच.आर. पांडे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन ग्राहक, तीन युवतियां और स्पा संचालक को पकड़ा गया। युवतियां जबलपुर और कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस ने स्पा के संचालक मोहम्मद आफताब अली के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए ग्राहकों में भगवानदास, अंकुर और पप्पू के नाम सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से इस स्पा सेंटर को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। सबूत जुटाने के बाद टीम ने प्रतिष्ठान के अंदर प्रवेश किया और तलाशी ली।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। शहर में चल रहे अन्य प्रतिष्ठानों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और आने वाले दिनों में ऐसी और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़