तमिलनाडु
15 Jul, 2026

नशा तस्करी पर लगाम के लिए केरल-तमिलनाडु एकजुट, 'ऑपरेशन तूफान' पर बनी सहमति

केरल और तमिलनाडु ने दक्षिण भारत में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अंतरराज्यीय समन्वय और साझा रणनीति बनाने का निर्णय लिया है।

चेन्नई, 15 जुलाई।

दक्षिण भारत में मादक पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क को तोड़ने के लिए केरल और तमिलनाडु ने हाथ मिला लिए हैं। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बुधवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। इस बैठक में नशा तस्करी के खिलाफ साझा लड़ाई पर गंभीर चर्चा हुई।

मुख्य चर्चा का केंद्र केरल सरकार का 'ऑपरेशन तूफान' अभियान रहा। दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विजय ने केरल को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

बैठक के बाद मंत्री चेन्निथला ने कहा कि नशा माफिया अब शिक्षण संस्थानों को निशाना बना रहे हैं, जो चिंता का विषय है। केरल ने अभिनेता मोहनलाल को नशा उन्मूलन अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है ताकि जागरूकता का दायरा बढ़ाया जा सके।

जल्द ही दक्षिण भारत के पांच राज्यों के डीजीपी एक संयुक्त बैठक करेंगे। इस बैठक का मकसद सूचना साझा करने की प्रक्रिया को तेज करना और तस्करी नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने की रणनीति बनाना है। केरल पुलिस अब तक इस अभियान के तहत 70 करोड़ रुपये का माल जब्त कर चुकी है।

मंत्री ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्ती के साथ-साथ युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़