दक्षिण एशिया
18 Jul, 2026

बांग्लादेश में परीक्षा विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी से बढ़ा आक्रोश

बांग्लादेश में बाढ़ के बीच परीक्षा कराने और शिक्षा मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है।

ढाका, 17 जुलाई।

बांग्लादेश में उच्च माध्यमिक परीक्षा को लेकर छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। भीषण बाढ़ और खराब मौसम के बावजूद परीक्षा जारी रखने के सरकारी फैसले से बड़ी संख्या में छात्र परेशान हैं।

विवाद तब और गहरा गया जब शिक्षा मंत्री ए.एन.एम. एहसानुल हक मिलोन ने छात्रों को लेकर 'फार्म चिकन' जैसी विवादित टिप्पणी कर दी। इस बयान के बाद ढाका सहित कई शहरों में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

करीब 13 लाख परीक्षार्थी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चटगांव बोर्ड के अलावा अन्य क्षेत्रों में परीक्षाएं न टालने के कारण कई विद्यार्थियों को घुटनों तक पानी में चलकर केंद्र तक पहुंचने की मजबूरी झेलनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के बाद छात्रों ने 'फार्म चिकन' को अपना व्यंग्यात्मक नारा बना लिया है। छात्रों का कहना है कि यह उनका अपमान है।

हालात को भांपते हुए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने शिक्षा मंत्री के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई। इसके बाद मंत्री को संसद में माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़