सरकार व नीतियाँ
18 Jul, 2026

पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं जहाँ वे सिलीगुड़ी और कोलकाता में सुरक्षा तथा प्रशासनिक विषयों पर उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे।

सिलीगुड़ी, 18 जुलाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के तहत शुक्रवार रात सिलीगुड़ी पहुंचे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। हवाई अड्डे से वे सीधे कदमतला स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कैंप के लिए निकल गए।

अपने इस दौरे में शाह उत्तरकन्या सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों के साथ बाड़ लगाने के काम की प्रगति पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा वे सीमा चौकियों का भौतिक निरीक्षण भी करेंगे।

सिलीगुड़ी के बाद अमित शाह कोलकाता जाएंगे। वहां वे राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़