नई दिल्ली, 18 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को उनके पहले निजी रॉकेट 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मिशन आगमन देश के युवाओं की प्रतिभा और उद्यमिता का बेहतरीन प्रदर्शन है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए विश्वास जताया कि यह रॉकेट न केवल नई ऊंचाइयों को छुएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी के इनोवेटर्स को भी प्रेरित करेगा।
इस ऐतिहासिक मिशन को लेकर प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से टीम का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों ने देश में नवाचार और निजी उद्यम के लिए असीमित अवसर खोल दिए हैं।
यह चार चरणों वाला विक्रम-1 रॉकेट आज सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा से अपनी उड़ान भर रहा है। स्काईरूट एयरोस्पेस की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।











