Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में जंगल से युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और पुलिस जुटी है।

जयपुर, 22 जुलाई।

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में चेतन पर्वत के पास स्थित जंगल में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट और धारदार हथियार से हमले के निशान मिलने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

हरमाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि बुधवार सुबह जंगल में पहुंचे एक व्यक्ति ने सुनसान स्थान पर शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोटों के साथ धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदा युवकों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके और घटना से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।

डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़