Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रिश्ते व समाज
22 Jul, 2026

जोधपुर ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो बंदी बने जीवनसाथी

जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में हत्या के अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे दो बंदियों ने हाई कोर्ट की अनुमति के बाद सात फेरे लेकर विवाह किया।

जोधपुर, 22 जुलाई।

राजस्थान के मंडोर ओपन जेल में बुधवार को एक अनोखा विवाह समारोह आयोजित हुआ, जहां हत्या के अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो बंदी विवाह बंधन में बंध गए। दूल्हा मूलाराम और दुल्हन सीमा ने जेल परिसर में वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए और नए जीवन की शुरुआत की।

ओपन जेल परिसर में आयोजित इस सादगीपूर्ण समारोह में कुल 21 बाराती शामिल हुए। इनमें जेल प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मूलाराम नागौर जिले के अडसिंगा गांव का निवासी है। वर्ष 2017 में पड़ोसी युवक की हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराया गया था और अगस्त 2023 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अच्छे आचरण के आधार पर उसे मंडोर ओपन जेल में स्थानांतरित किया गया, जहां वह पिछले दो वर्षों से रह रहा है।

सीमा मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। वर्ष 2016 में उसकी शादी जोधपुर निवासी कौशलराज अरोड़ा से हुई थी। पति की हत्या के मामले में उसे वर्ष 2019 में आजीवन कारावास की सजा मिली। अच्छे आचरण के कारण उसे भी बाद में ओपन जेल में स्थानांतरित किया गया।

ओपन जेल में रहने के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और विवाह करने का निर्णय लिया। इसके लिए दोनों ने न्यायालय से अनुमति मांगी। राजस्थान हाई कोर्ट ने पुनर्वास और मानवाधिकारों के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवाह की अनुमति देते हुए आवश्यक पैरोल प्रदान करने के निर्देश दिए।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेल प्रशासन ने विवाह की सभी तैयारियां पूरी कीं। ओपन जेल प्रभारी हापू राम की निगरानी में सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्था की गई, जबकि सेंट्रल जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत ने पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। सीमा के परिवार से कोई सदस्य समारोह में नहीं पहुंच सका, इसलिए उसकी सहेली के पिता राधाकिशन वागेला ने कन्यादान की रस्म निभाई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़