Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों का नया तरीका, भारतीय वाहनों का इस्तेमाल बढ़ा

भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय नंबर वाले वाहनों से तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। नेपाल पुलिस ने छह लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक आरोपित को हिरासत में लिया।

अररिया, 22 जुलाई।

भारत-नेपाल सीमा पर अपराधियों और तस्करों के तौर-तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नेपाली तस्कर अब भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित दवाओं, मादक पदार्थों और हवाला से जुड़े अवैध कारोबार को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

इसका खुलासा नेपाल सीमा पर रानी स्थित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की कार्रवाई के दौरान हुआ। पुलिस ने भारतीय नंबर की एक स्कूटी से प्रतिबंधित दवाओं की खेप ले जा रहे रानी बस्ती निवासी मो. अफजल (32) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से करीब छह लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल, मोरंग के एसपी गहेन्द्र भंडारी ने बताया कि जब्त की गई स्कूटी का पंजीकरण भारतीय नंबर बीआर-38एएस-4192 है। बरामद दवाओं की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।

सीमा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि कई तस्कर भारतीय नंबर वाले वाहनों का उपयोग कर ड्रग्स, प्रतिबंधित दवाओं और हवाला की रकम की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर निगरानी और जांच को और सख्त कर रही हैं।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़