Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

कानपुर में 25 हजार की इनामी महिला आरोपिता गिरफ्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 25 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपिता को गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार थी।

कानपुर, 22 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौबस्ता थाना पुलिस और दक्षिण जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को 25 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिता लंबे समय से फरार थी और उसके खिलाफ बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर नौबस्ता थाना पुलिस ने बर्रा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपिता को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिता की पहचान मूल रूप से बिल्हौर के हरदेव नगर और वर्तमान में शिवनगर बनपुरवा में किराये से रहने वाली पलक सिंह उर्फ सोनाली अवस्थी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नौबस्ता थाने में दर्ज मुकदमे के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत भी आरोप दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपिता की गिरफ्तारी पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़