Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

भोपाल डकैती का इनामी नकबजन जयपुर में दबोचा

भोपाल डकैती मामले के वांछित आरोपित को जयपुर पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वह फरारी के दौरान शहर में रहकर नई वारदात की तैयारी कर रहा था।

जयपुर, 22 जुलाई।

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के भोपाल डकैती कांड में वांछित अंतरराज्यीय नकबजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित जयपुर में किराये के कमरे में रहकर फरारी काट रहा था और अपने साथियों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में था।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान भोपाल के निशातपुरा निवासी शाहरुख कुरैशी (30) के रूप में हुई है। वह भोपाल में करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में वांछित था। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसने अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर 26 दिसंबर 2025 को भोपाल के एक रिहायशी इलाके में हथियारों के बल पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। वारदात के दौरान आरोपितों ने मकान में मौजूद पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर शांत कर दिया था, ताकि किसी तरह का विरोध या शोर न हो।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपित जयपुर में किराये का कमरा लेकर रह रहा था और अपने अन्य फरार साथियों के साथ शहर में बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़