Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

बाटा के नाम पर नकली फुटवियर बेचने वाला गिरफ्तार

जयपुर में पुलिस ने बाटा ब्रांड के नाम से नकली फुटवियर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 659 जोड़ी नकली जूते-चप्पल जब्त किए।

जयपुर, 22 जुलाई।

राजधानी जयपुर के जामडोली थाना पुलिस ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण और नकली ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाटा कंपनी के नाम से नकली जूते-चप्पल बनाकर ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी कर 659 जोड़ी नकली फुटवियर जब्त किए हैं। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जामडोली थाना पुलिस ने तुंगा निवासी मुकेश कुमार शर्मा (35) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जामडोली स्थित गोदाम से बाटा कंपनी के नाम से नकली जूते-चप्पल तैयार कर ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बेच रहा था।

जामडोली थानाधिकारी रतन सिंह कविया ने बताया कि बाटा इंडिया लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ललित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में विजयपुरा रोड क्षेत्र में बाटा ब्रांड के नाम से नकली फुटवियर तैयार कर बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गठित विशेष पुलिस टीम ने अहिंसा नगर, विजयपुरा रोड स्थित 'जीनल एंटरप्राइजेज' के गोदाम पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान गोदाम से बाटा कंपनी के नाम से तैयार 659 जोड़ी नकली जूते-चप्पल बरामद किए गए। गोदाम संचालक वैध बिल, वाउचर या कंपनी की अधिकृत अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरा माल जब्त कर लिया।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़