Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

जालौन में सवा किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

जालौन में पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 359 ग्राम गांजा के साथ एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

उरई, 22 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जगम्मनपुर कस्बे में छापेमारी कर एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 359 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव के मार्गदर्शन और रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने निगरानी के बाद आरोपी के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक जगदीश द्विवेदी, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, कांस्टेबल आकाश जैन, सचिन, रवि कुमार तथा महिला कांस्टेबल शिखा यादव मौजूद रहीं। तलाशी के दौरान जगम्मनपुर निवासी सुनील कुमार अवस्थी के घर से 1 किलो 359 ग्राम गांजा बरामद होने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पहले भी गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के आरोप में जेल जा चुका है। दोबारा इसी अवैध कारोबार में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

रामपुरा थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़