राजौरी, 22 जुलाई।
राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में अग्रिम चौकी पर तैनात सेना के एक जवान की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को उस वक्त हुई जब वे अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के राइफलमैन सुखप्रीत सिंह, जो मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, फॉरवर्ड लोकेशन पर मुस्तैद थे। अचानक पैर फिसलने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की आगामी कानूनी कारਵਾਈ शुरू कर दी है।










