नई दिल्ली, 22 जुलाई।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को एक अगस्त को प्रस्तावित श्री अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी साझा की। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि संसद भवन में हुई इस भेंट के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री को एक अगस्त को आयोजित होने वाले श्री अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया।











